किसने किस पार्टी को वोट दिया
छत्तीसगढ़ में लोकसभा के रोचक आंकड़े
ज्ञान मंथन :पुरे देश में लोकसभा 2019 पुरे उफान में रहा | पक्ष व विपक्ष एक दूसरे के खिलाफ अलग अलग व
विवादित बयांन दे कर सुर्खिया बटोर रहे थे | अंततः लोकसभा चुनाव परिणाम आये और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी दुबारा तिहरा शतक से ज्यादा लोकसभा सीट लेकर एक बार पुनः सरकार बनाने की ओर अग्रसर है
आइये जानते है छत्तीसगढ़ के रोचक आंकड़े |
छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा 09 व कांग्रेस को 02 सीट मिली है यंहा पर भी मोदी का जादू दिखा है छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव में लगभग 13614553 (1.36 करोड़ लगभग ) वोट पड़े | आईये लोकसभा वार किनको कितना वोट खाते में आया |
यानि लगभग 6908477 मत भाजपा के खाते में। 5569283 मत कांग्रेस के खाते में अन्य के खाते 946568 मत पड़े नोटा को लगभग 196265 मत मिला | भाजपा 50 % ,कांग्रेस 41 %,नोटा 2 % व अन्य के खाते 7 % वोट प्रतिशत आये
कांकेर लोकसभा में भाजपा के मोहन मंडावी को 546233वोट पड़े एवं विजयी हुए दूसरे नम्बर पर कांग्रेस के बीरेश ठाकुर को 539319
मत मिले ,नोटा को 26713 मत व अन्य के खाते में 46928 मत पड़े|
कुल 1159193 वोटर ने वोट दिया 47.12%भाजपा 46.53% कांग्रेस का वोट शेयर रहा |
बस्तर लोकसभा में कांग्रेस के दीपक बैज को 402527 मत पड़े व विजयी रहे भाजपा के बैदु राम कश्यप को 363545 मत मिले | यंहा नोटा को छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा मत लगभग 41667 मिले है,अन्य के खाते में 105107 मत पड़े| भाजपा40 % ,कांग्रेस 44 %,वोट प्रतिशत आये
बिलासपुर लोकसभा भाजपा अरुण साव को 634559 मत पाकर बाजी मारी ,कांग्रेस केअटल श्रीवास्तव को 492796 मत मिले नोटा के खाते में 4365 वोट मिला,अन्य के खाते में 77714 मत पड़े| 53 %भाजपा 41 % कांग्रेस का वोट शेयर रहा |
दुर्ग लोकसभा यंहा 5 मंत्री के प्रभाव वाले सीट पर भाजपा के विजय बघेल 849374 मत लेकर जीते ,कांग्रेस के प्रतिमा चंद्राकर को 457396 मत पड़े ,नोटा को 4271 मत पड़ेअन्य के खाते में 80955 मत पड़े| 61 %भाजपा 33 % कांग्रेस का वोट शेयर रहा
जांजगीर चांपा लोकसभा भाजपा गुहा राम अजगले को 572790 मत पाकर बाजी मारी ,कांग्रेस के रविन्द्र परस राम भारद्वाज को 489535 मत मिले नोटा को 9981 मत पड़े अन्य के खाते में 175344 मत पड़े|
कांग्रेस 39 %,भाजपा 46 %वोट प्रतिशत आये यंहा अन्य का प्रतिशत प्रदेश में सबसे अधिक है |
कोरबा लोकसभा भाजपा ज्योति नन्द दुबे को497061 मत मिले ,कांग्रेस के ज्योत्सना चरणदास महंत को 523410 मत पाकर बाजी मारी नोटा को 19305 मत पड़े अन्य के खाते में 97227 मत पड़े
|कांग्रेस 46 %,भाजपा 44 %वोट प्रतिशत आये
महासमुंद लोकसभा भाजपा चुन्नी लाल साहू को 616580 मत पाकर बाजी मारी ,कांग्रेस के धनेन्द्र साहू को 526069 मत मिले नोटा को 21241 मत पड़े अन्य के खाते में 58445 मत पड़े|
कांग्रेस 43 %,भाजपा 50 %वोट प्रतिशत आये
रायगढ़ लोकसभा भाजपा गोमती साय को658335 मत पाकर बाजी मारी ,कांग्रेस के लालजीत सिंह राठिया को 592308 मत मिले नोटा को 15729 मत पड़े अन्य के खाते में 83752 मत पड़े|
कांग्रेस 44 %,भाजपा 49 %वोट प्रतिशत आये
रायपुर लोकसभा भाजपा सुनील कुमार सोनी 837902 मत पाकर बाजी मारी ,कांग्रेस के प्रमोद दुबे को 489654 मत मिले नोटा को 4292 मत पड़े अन्य के खाते में 64392 मत पड़े|
कांग्रेस 35 %भाजपा 60 %,वोट प्रतिशत आये
राजनांदगांव लोकसभा संतोष पांडेय को 662387 मत पाकर बाजी मारी ,कांग्रेस के भोला राम साहू को 550421 मत मिले नोटा को 19436 मत मिले अन्य के खाते में 74789 मत पड़े|
कांग्रेस 42 %,भाजपा 51 %वोट प्रतिशत आये
सरगुजा लोकसभा भाजपा रेणुका सिंह को 669711 मत पाकर बाजी मारी ,कांग्रेस के खेलसाय सिंह को 505838 मत मिले नोटा को 29265 मत मिले अन्य के खाते में 81875 मत पड़े|
भाजपा 52 % कांग्रेस 40 %,वोट प्रतिशत आये